उत्तराखंड - महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला को पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करना पड़ा भारी, कई पर हुआ मुकदमा

 | 
उत्तराखंड - महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला को पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करना पड़ा भारी, कई पर हुआ मुकदमा

देहरादून - परेड ग्राउंड स्थित पेयजल विभाग की पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करने और आत्मदाह की धमकी देने के मामले में उत्तराखंड महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला समेत अन्य प्रदर्शनकारियों के खिलाफ डालनवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार 11 से 13 मई के बीच नर्सिंग बेरोजगार संगठन के सदस्य अपनी मांगों को लेकर प्रतिबंधित क्षेत्र में स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। काफी समझाने के बाद भी प्रदर्शनकारी नीचे नहीं उतरे।

 

इस दौरान टंकी के नीचे समर्थकों ने धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी की। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती करनी पड़ी। पुलिस के मुताबिक 12 मई को प्रदर्शन के दौरान ज्योति रौतेला ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की धमकी दी। वहीं दूसरी ओर प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर यातायात भी बाधित किया…जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


बाद में प्रशासन द्वारा मांगों का प्रस्ताव शासन को भेजे जाने के बाद 13 मई को ज्योति रौतेला अपने साथियों के साथ टंकी से नीचे उतर गईं। पुलिस ने मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं और पेट्रोलियम अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Group Join Now