उत्तराखंड - भीषण ओलावृष्टि से मची अफरा-तफरी, कई गाड़ियों के शीशे टूटे, सड़क पर चल रहे लोगों की भी आयी चोटें - Video
उत्तराखंड - हरिद्वार में अचानक हुई भारी ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हो गया। आसमान से बड़े-बड़े ओले गिरने के कारण सड़क पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ओलों से बचने के लिए लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। वहीं, ओलावृष्टि की चपेट में आने से कई वाहनों के शीशे टूटने की सूचना है।
#Haridwar | उत्तराखंड भीषण ओलावृष्टि से मची अफरा-तफरी, कई गाड़ियों के शीशे टूटे, सड़क पर चल रहे लोगों की भी आयी चोटें https://t.co/Xf69yYJk2J
— News Today Network (@newstodaynetwo1) October 9, 2026
अचानक मौसम बदलने के बाद शुरू हुई तेज ओलावृष्टि ने लोगों को संभलने का मौका तक नहीं दिया। सड़क पर चल रहे लोग ओलों की मार से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ ही देर में इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बड़े आकार के ओले गिरने से लोगों में दहशत फैल गई।
ओलावृष्टि का असर वाहनों पर भी देखने को मिला। तेज गति से गिरते ओलों के कारण कई गाड़ियों के शीशे टूटने की सूचना सामने आई है। अचानक हुई इस घटना से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचकर खुद को ओलों से बचाने की कोशिश की। घटना के बाद क्षेत्र में मौसम के अचानक बदले मिजाज की चर्चा रही। हालांकि, ओलावृष्टि से हुए कुल नुकसान और किसी के घायल होने के संबंध में विस्तृत जानकारी की पुष्टि नहीं हुई है।


