उत्तराखंड - पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी के निधन पर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित, नहीं होंगे यह कार्यक्रम 

 | 
उत्तराखंड - पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी के निधन पर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित, नहीं होंगे यह कार्यक्रम 

देहरादून - उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के आकस्मिक निधन पर राज्य सरकार ने प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 19 मई 2026 से 21 मई 2026 तक पूरे राज्य में राजकीय शोक रहेगा।

जारी शासनादेश में कहा गया है कि इस दौरान राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा तथा किसी भी प्रकार के शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। सरकार ने यह भी निर्देश दिए हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी का अंतिम संस्कार 20 मई 2026 को पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा। अंतिम संस्कार के दिन राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे। यह आदेश उत्तराखंड शासन के अपर सचिव महावीर सिंह चौहान द्वारा जारी किया गया है।

WhatsApp Group Join Now