Uttarakhand Crime - क्राइम कैपिटल बनता देहरादून, अब दिन दहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, बाजार में सनसनी 

 | 
Uttarakhand Crime - क्राइम कैपिटल बनता देहरादून, अब दिन दहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, बाजार में सनसनी 

Uttarakhand Crime - राजधानी देहरादून में बुधवार सुबह दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। डालनवाला कोतवाली क्षेत्र स्थित तिब्बती मार्केट के पास अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान अर्जुन (40 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी सवार हमलावर अचानक मौके पर पहुंचे और युवक पर फायरिंग कर फरार हो गए। वारदात इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग संभल भी नहीं सके।

सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। घटना की गंभीरता को देखते हुए शहरभर के चेक पोस्ट पर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

चौंकाने वाली बात यह है कि वारदात राज्य के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में हुई है, जहां से सचिवालय और पुलिस मुख्यालय महज लगभग 500 मीटर की दूरी पर हैं। इस घटना ने राजधानी की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

WhatsApp Group Join Now