Uttarakhand Corona - यहाँ कोरोना से हुई 16 साल की छात्रा की मौत,  एंटीजन जांच में पॉजिटिव आई थी रिपोर्ट 
 

 | 
Uttarakhand Corona - Champawat कोरोना से हुई 16 साल की छात्रा की मौत,  एंटीजन जांच में पॉजिटिव आई थी रिपोर्ट 

Uttarakhand Corona Update - प्रदेश में कोरोना ने एक बार फिर चिंताएं बढ़ा दी हैं। आये दिन कोरोना के मामलों में उछाल देखने को मिल रहा है, कोरोना पॉजिटिव एक छात्रा की आज शुक्रवार को मौत हो गई छात्रा की मौत के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है. छात्रा एंटीजन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव आयी थी जिसके बाद उसे तबीयत बिगड़ने पर आईसीयू में भर्ती कराया गया था। ऑक्सीजन लेवल कम होने के बाद छात्रा की मौत हो गई


चंपावत  (Champawat Corona Update) के सीएमओ डॉक्टर के.के अग्रवाल ने बताया कि चंपावत से 12 किलोमीटर दूर च्यूराखर्क गांव की रहने निवासी 16 बर्षीय रितिका खर्कवाल की बीते गुरुवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था उन्होंने बताया कि रितिका को बुखार जुकाम के साथ ही सांस लेने में दिक्कत हो रही थी एंटीजन टेस्ट में रितिका कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी, गुरुवार देर रात की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया।


शुक्रवार को ऑक्सीजन लेवल कम होने और अन्य दिक्कत होने पर रितिका को हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी चल रही थी इसी दौरान उसकी मौत हो गई सीएमओ ने बताया कि छात्रा के जीनोम सीक्वेंस और आर्टिफिशियल सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि छात्रा नवोदय में 12वीं की पढ़ने वाली छात्रा साथियों के साथ पंतनगर टूर से बीते 28 मार्च को घर लौटी थी।

WhatsApp Group Join Now