Nikay Election - निकाय चुनाव के लिए उत्तराखंड कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, यह 40 धुरंधर गरमाएंगे चुनाव 

 | 

Nikay Election - उत्तराखंड में निकाय चुनाव जोर पकड़ने लगा है। ऐसे में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने आगामी चुनावों के लिए पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ और प्रभावशाली नेताओं के नाम शामिल हैं। इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं और सभी विधायकों को शामिल किया गया है।


नगर निगम, पालिका और पंचायत चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने के लिए इन नेताओं को स्टार प्रचारक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसका उद्देश्य पार्टी के प्रचार अभियान को मजबूती देना और मतदाताओं तक पार्टी का संदेश प्रभावी तरीके से पहुंचाना है। यह कदम कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा है, जिसमें वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और जनाधार का उपयोग करके पार्टी की स्थिति मजबूत करने पर जोर दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now