उत्तराखंड - कैबिनेट विस्तार के साथ नए मंत्रियों को मिला निजी स्टाफ, जानिए किसे कौन से मंत्री के साथ किया नियुक्त
देहरादून - उत्तराखंड कैबिनेट का बहुप्रतीक्षित विस्तार सोमवार को हो गया। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने लोकभवन में पांच बीजेपी विधायकों को मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नए मंत्रियों में राम सिंह कैड़ा, खजान दास, भरत सिंह चौधरी, प्रदीप बत्रा और मदन कौशिक शामिल हैं। शपथ ग्रहण के साथ ही इन मंत्रियों को उनके निजी स्टाफ की नियुक्ति भी कर दी गई। निजी स्टाफ मंत्रियों के प्रशासनिक कार्यों, बैठकों, पत्र व्यवहार और कार्यक्रम प्रबंधन में मदद करता है, जिससे मंत्रालय और मंत्री के कामकाज में सुगमता आती है।
नए मंत्रियों के निजी स्टाफ की सूची:
राम सिंह कैड़ा – गोपाल नयाल (वरिष्ठ निजी सचिव)
खजान दास – हरीश कुमार (वरिष्ठ निजी सचिव)
भरत चौधरी – विजय पाल (वरिष्ठ निजी सचिव)
प्रदीप बत्रा – राजकुमार पाठक (निजी सचिव)
मदन कौशिक – अमित कुमार (निजी सचिव)

अपर सचिव कवींद्र सिंह द्वारा जारी आदेश पत्र में सभी निजी सचिवों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने और अनुपालन आख्या सचिवालय प्रशासन (केंद्रीय) अनुभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है विशेषज्ञों का कहना है कि मंत्री और उनके निजी स्टाफ के बीच समन्वय प्रशासनिक कार्यों को तेज और प्रभावी बनाता है। इस विस्तार के साथ ही राज्य में राजनीतिक संतुलन और चुनावी तैयारियों को भी ध्यान में रखा गया माना जा रहा है।
