Uttarakhand Breaking - यहां चली गई दो रेंजरों की जान, नई गाड़ी का ट्रायल कर रहे थे विभागीय अधिकारी

 | 

Two Rangers Died In A Road Accident - उत्तराखंड से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ऋषिकेश चीला मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो रेंजरों की मौत गई। मिली जानकारी के अनुसार विभागीय अधिकारी नई गाड़ी का ट्रायल कर रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।  सरकारी अफसरों का वाहन नहर में गिरा- अब तक दो लोगों की मौत की खबर; एक लापता। वन क्षेत्र अधिकारी चीला शैलेश घिल्डियाल व वन क्षेत्राधिकार प्रमोद ध्यानी का हादसे में निधन होने की पुष्टि हुई है।


दो लोगों की मौत की पुष्टि - 
चीला के समीप हुए हादसे में वन क्षेत्र अधिकारी चीला शैलेश घिल्डियाल व वन क्षेत्राधिकार प्रमोद ध्यानी का हादसे में निधन होने की पुष्टि हुई है। एक अन्य वनकर्मी की भी मौत हुई है, जिनकी अभी पहचान नहीं हो पाई। वार्डन आलोक अभी लापता है, संभवतया वह चीला नहर में गिर गई है। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नौटियाल घायल है। मृतक रेंजर शैलेश घिल्डियाल पीएमओ ऑफिस में सचिव पूर्व जिलाधिकारी मंगलेश घिल्डियाल के भाई हैं। बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक गाड़ी का ट्रायल हुआ। जिसके बाद सभी लोग गौहरी रेंज जा रहे थे। वहां का टायर फटने से हादसा हो गया। वन्यजीव प्रतिपालक आलोकी की भी नहर में गिरने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के खबर मिलते ही वन अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को ऋषिकेश एम्स लाया जा रहा है।
 

WhatsApp Group Join Now