Uttarakhand Board Result 2026 - उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट घोषित, हाईस्कूल में अक्षत 12th में गीतिका- सुशीला टॉपर

 | 
Uttarakhand Board Result 2026 - उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 घोषित, हाईस्कूल में अक्षत 12th में गीतिका- सुशीला टॉपर

रामनगर - उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने शनिवार सुबह 10 बजे हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की मौजूदगी में बोर्ड सभागार, रामनगर में माध्यमिक शिक्षा निदेशक मुकुल कुमार सती और बोर्ड अधिकारियों ने रिजल्ट जारी किया।

इस वर्ष हाईस्कूल में एनपी इंटर कॉलेज रामनगर के छात्र अक्षत डोभाल ने 98.2% अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं इंटरमीडिएट में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, बागेश्वर की गीतिका पंत और भंगाराम अमर इंटर कॉलेज, ऊधमसिंह नगर की सुशीला मेहदीरत्ता ने 98.0% अंकों के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया।

12th में यह रहे टॉपर- 

 इसी के साथ बोर्ड के टॉपर छात्र भी मिल गए। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर की गीतिका और  ऊधमसिंह नगर के सुशीला मेहंदीरता 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

परीक्षा और परीक्षार्थी - 
उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। इस साल कुल 2,15,252 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें हाईस्कूल के 1,12,266 और इंटरमीडिएट के 1,02,986 छात्र-छात्राएं शामिल रहे। प्रदेशभर में 1,261 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 156 संवेदनशील और 6 अति संवेदनशील केंद्र शामिल थे। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 27 मार्च से 10 अप्रैल तक पूरा किया गया।

ऐसे देखें रिजल्ट - 
परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (ubse.uk.gov.in) पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा छात्र अपने-अपने स्कूलों में जाकर भी परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

हेल्पलाइन नंबर जारी- 
रिजल्ट से संबंधित किसी भी समस्या, स्क्रूटनी या सुधार परीक्षा की जानकारी के लिए बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं—
संयुक्त सचिव सीपी रतूड़ी: 6396178537
शोध अधिकारी शैलेंद्र जोशी: 7055513072
प्रशासनिक अधिकारी राजीव रावत: 7830403040
बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि परीक्षार्थी इन नंबरों पर संपर्क कर अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं। इसके साथ ही वर्ष 2025 की सुधार परीक्षा (द्वितीय) के परिणाम भी जारी किए गए हैं।

WhatsApp Group Join Now