उत्तराखंड - सैनिकों के साथ यहां दीपावली मनायेंगे आर्मी चीफ, मज़ाकिया अंदाज में क्यों कहा, मूंछें हों तो नत्थू लाल जैसी 

 | 
उत्तराखंड - सैनिकों के साथ यहां दीपावली मनायेंगे आर्मी चीफ, मज़ाकिया अंदाज में क्यों कहा, मूंछें हों तो नत्थू लाल जैसी 

पिथौरागढ़ - दीपावली के अवसर पर थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी शनिवार शाम पिथौरागढ़ पहुंचे। वह 12 कुमाऊं रेजीमेंट के सैनिकों के बीच पहुंचे जहां वह दीप पर्व मनायेंगे। सेनाध्यक्ष ने कहा कि जो सैनिक अपने घर नहीं जा सके, उनके परिवार का हिस्सा बनकर वह उनके साथ दीपावली मना रहे हैं। उन्होंने सभी सैनिकों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

सैन्य क्षेत्र के 12 कुमाऊं रेजीमेंट के खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में थल सेनाध्यक्ष ने तीन पूर्व सैनिकों — मेजर ललित सामंत, कैप्टन देवी चंद और नायक ललित सिंह धनिक — को कोविड काल व सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया। इसके अलावा वर्तमान सैनिकों में मेजर संदीप सिंह (12 कुमाऊं रेजीमेंट), मेजर अंबर गुप्ता (119 इन्फैंट्री बटालियन) और हवलदार कपिल (119 इन्फैंट्री बटालियन) को अदम्य साहस के लिए सम्मानित किया गया।

सैनिकों को संबोधित करते हुए सेनाध्यक्ष ने कहा कि हर सैनिक को अपनी एक विशिष्ट पहचान बनानी चाहिए। मज़ाकिया अंदाज में उन्होंने कहा – “मूंछें हों तो नत्थू लाल जैसी”, और सैनिकों से पूछा कि यह डायलॉग किसका है। कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट जनरल डी.जी. मिश्रा और ब्रिगेडियर गौतम पठानिया भी मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now