Uttarakhand Accident - पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा बोलेरो टैक्सी खाई में गिरी, चार की मौत, इतने लोग हैं घायल 

 | 
Uttarakhand Accident - पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा बोलेरो टैक्सी खाई में गिरी, चार की मौत, इतने लोग हैं घायल 

Uttarakhand Accident - उत्तराखंड के चमोली जिले के दूरस्थ विकासखंड देवाल में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कुंनार-गेस मोटर मार्ग पर एक टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरते हुए सीधे केल नदी में जा समाई। इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार वाहन में कुल सात लोग सवार थे। अचानक नियंत्रण खोने के बाद टैक्सी सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई और नदी के तेज बहाव में समा गई।

मौके पर मची चीख-पुकार - 
हादसा इतना भयावह था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीण तुरंत रेस्क्यू के लिए घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। प्रशासन को भी तत्काल सूचना दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक महिला और एक बच्चा हादसे के दौरान वाहन से छिटककर बाहर गिर गए थे, जिन्हें चोटें आई हैं। तीन घायलों को ग्रामीणों और प्रशासन की मदद से निकालकर नजदीकी अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

चार शव बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी
स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अनुसार, ग्रामीणों और राहत दलों ने अब तक चार शवों को नदी और मलबे से बाहर निकाल लिया है। हालांकि प्रशासन और SDRF की टीमों द्वारा घटनास्थल और नदी किनारे सर्च ऑपरेशन जारी रखा गया है, ताकि कोई अन्य व्यक्ति लापता न रह जाए।


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, जिला प्रशासन और SDRF की टीमें मौके पर पहुंच गईं। तेज बहाव और दुर्गम इलाके के कारण राहत कार्य में कठिनाइयां आ रही हैं, लेकिन रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच के आदेश दिए जाने की संभावना है। प्रारंभिक रूप से माना जा रहा है कि वाहन नियंत्रण खोने के कारण यह दर्दनाक दुर्घटना हुई। यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

WhatsApp Group Join Now