उत्तराखंड - बेटे के निधन के 16 दिन बाद मां ने भी स्व. जसपाल राणा के जन्मदिन पर दुनियां को कहा अलविदा, गांव में शोक की लहर

 | 
उत्तराखंड - दुःखद, बेटे के निधन का सदमा नहीं सह सकीं मां, जसपाल राणा के निधन के चार दिन बाद मां ने भी ली अंतिम सांस

उत्तराखंड - अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज और पूर्व भारतीय पिस्टल कोच जसपाल राणा की माता श्यामा देवी (72) का लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनका निधन ऐसे समय हुआ जब कुछ ही दिन पहले उनके पुत्र जसपाल राणा का भी आकस्मिक निधन हुआ था, जिससे परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं और पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं। श्यामा देवी का  निधन बेटे जसपाल राणा के बर्थडे के दिन (28 जून) हुआ।  

जानकारी के अनुसार, 28 जून 1976 को उत्तरकाशी में जन्मे जसपाल राणा के निधन के 16 दिन बाद ही उनकी माता ने भी अंतिम सांस ली। यह संयोग परिवार के लिए अत्यंत भावुक और हृदयविदारक है। श्यामा देवी अपने अंतिम समय तक अपने पुत्र से मिलने की इच्छा जताती रहीं, हालांकि गंभीर स्वास्थ्य स्थिति के कारण उन्हें बेटे के निधन की जानकारी नहीं दी गई थी।

बताया गया कि जसपाल राणा का स्वास्थ्य कुछ समय पहले म्यूनिख से लौटने के दौरान बिगड़ गया था, जिसके बाद दिल्ली में उनकी स्टेंट सर्जरी भी हुई थी, लेकिन 12 जून को उनका निधन हो गया था। उनके निधन के बाद श्यामा देवी की तबीयत और अधिक बिगड़ गई थी। लंबे समय से बीमार चल रही श्यामा देवी ने आखिरकार दिल्ली के अस्पताल में अंतिम सांस ली।

पैतृक क्षेत्र नैनबाग और टिहरी के चिलामू गांव में इस घटना से शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों और खेल जगत से जुड़े लोगों ने श्यामा देवी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। जसपाल राणा, जिन्होंने मात्र 18 वर्ष की उम्र में विश्व रिकॉर्ड बनाकर भारत को गौरवान्वित किया था, राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में भी देश का परचम लहराया था। उनके निधन के बाद अब माता के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

WhatsApp Group Join Now