हल्द्वानी - केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे हल्द्वानी, यहां विवाह समारोह में करेंगे शिरकत

 | 

हल्द्वानी - देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड के हल्द्वानी पहुंचे है। बता दें कि, उत्तराखंड के राज्य मंत्री अजय भट्ट की बेटी के विवाह समारोह में शिरकत करने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी आए है। रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट की बेटी सुनीति भट्ट का विवाह समारोह 27 नवंबर को होने वाला है। 26 तारीख यानी आज आर्डेन प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल परिसर, लामाचौड में महिला संगीत कार्यक्रम निर्धारित है।

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुनीति को आशीर्वाद देने के लिए खाटू श्याम मंदिर के पास अजय भट्ट के आवास पर जाएंगे। बता दें कि, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन की जानकारी के बाद से ही पुलिस और प्रशासन तैयारियों में जुटी हुई थी। बताया जा रहा है  कि सीएम पुष्कर सिंह धामी और राज्य के कई कैबिनेट मंत्रियों के भी एक ही दिन पहुंचने की उम्मीद है।
 

WhatsApp Group Join Now