UKSSSC Recruitment 2025 - उत्तराखंड में ग्रुप C के 241 पदों पर भर्ती शुरू, 1.42 लाख तक सैलरी, आवेदन होने लगे शुरू
Uttarakhand Jobs - उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न विभागों में ग्रुप 'सी' के 241 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इन पदों में सहायक कृषि अधिकारी, तकनीकी सहायक और प्रयोगशाला सहायक जैसे पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://sssc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है।
आवेदन शुल्क-
- अनारक्षित/राज्य के ओबीसी उम्मीदवार ₹300
- राज्य के एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांग उम्मीदवार: ₹150
आवेदन कैसे करें?
1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:
[sssc.uk.gov.in](http://sssc.uk.gov.in) पर जाएं।
2. भर्ती लिंक ढूंढें:
"UKSSSC Recruitment 2025" के लिए लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
3. विवरण भरें:
अपना नाम, आयु, शैक्षिक योग्यता और अन्य व्यक्तिगत जानकारी जैसे सभी आवश्यक विवरण भरें।
4. दस्तावेज अपलोड करें:
अपना फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज (जैसे शैक्षिक प्रमाण पत्र) अपलोड करें।
5. आवेदन शुल्क जमा करें:
निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
6. आवेदन जमा करें:
सभी जानकारी सही होने पर आवेदन पत्र जमा कर दें।
- आवेदन करने से पहले सभी योग्यता और दस्तावेजों की जांच कर लें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड (डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग) के माध्यम से किया जा सकता है।
- आवेदन जमा करने के बाद, आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रखें।
इतना मिलेगा वेतन -
इस भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों पद के अनुसार 25,500-1,42,400 रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी।
UKSSSC Group C Vacancy: रिक्ति विवरण
| क्र. सं. | पद का नाम | वैकेंसी |
|---|---|---|
| 1. | सहायक कृषि अधिकारी (रसायन शाखा) | 07 |
| 2. | वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक | 03 |
| 3. | फार्मासिस्ट | 10 |
| 4. | कैमिस्ट | 12 |
| 5. | प्राविधिक सहायक वर्ग (अभियंत्रण शाखा) | 03 |
| 6. | प्रयोगशाला सहायक (रसायन विज्ञान) | 06 |
| 7. | मशरूम पर्यवेक्षक | 05 |
| 8. | प्रयोगशाला सहायक (वनस्पति विज्ञान) | 06 |
| 9. | प्रयोगशाला सहायक (उद्यान विज्ञान) | 06 |
| 10. | प्रयोगशाला सहायक | 07 |
| 11. | पशुधन प्रसार अधिकारी | 120 |
| 12. | खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग-3 पर्यवेक्षक (कैनिंग) | 19 |
| 13. | खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग-3 पर्यवेक्षक (पाककला/कुकरी) | 01 |
| 14. | फोटोग्राफर | 03 |
| 15. | स्नातक सहायक | 02 |
| 16. | प्रतिरूप सहायक | 25 |
| 17. | वैज्ञानिक सहायक | 06 |
| 18. | वन दरोगा |
महत्वपूर्ण तिथियां
| क्र. सं. | विवरण | तिथि |
|---|---|---|
| 1. | विज्ञापन प्रकाशन की तिथि | 31 जनवरी, 2025 |
| 2. | ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ तिथि | 06 फरवरी, 2025 |
| 3. | ऑनलाइन आवेदन अन्तिम तिथि | 28 फरवरी, 2025 |
| 4. | लिखित परीक्षा की अनन्तिम तिथि | 20 अप्रैल, 2025 |
