UKSSSC पेपर लीक प्रकरण, आंदोलनरत युवाओं के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, CM धामी ने की CBI जांच की संस्तुति

 | 
Uksssc paper leak
देहरादून, 29 सितंबर – यूकेएसएसएससी (उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) पेपर लीक मामले में लंबे समय से आंदोलनरत युवाओं को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खुद धरना स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारी युवाओं से संवाद किया और मामले की CBI जांच की संस्तुति करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री के इस फैसले से जहां आंदोलनरत युवाओं में उत्साह का माहौल है, वहीं सरकार की गंभीरता भी एक बार फिर उजागर हुई है। सीएम धामी ने युवाओं को भरोसा दिलाया कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा, "यह मामला हमारे युवाओं के भविष्य से जुड़ा है। सरकार पारदर्शिता और ईमानदारी से जांच सुनिश्चित करेगी। इसलिए हमने इस मामले को अब CBI को सौंपने का निर्णय लिया है।"
धरना स्थल पर बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्र-छात्राएं मौजूद थे, जिन्होंने मुख्यमंत्री के इस फैसले का स्वागत किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह कदम न्याय की दिशा में एक मजबूत पहल है और इससे युवाओं का सिस्टम पर विश्वास बहाल होगा।
गौरतलब है कि यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में अब तक कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, लेकिन युवाओं की मांग थी कि इस पूरे मामले की जांच CBI जैसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए ताकि निष्पक्षता बनी रहे।
क्या है यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामला?
यूकेएसएसएससी द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने की शिकायतें सामने आई थीं। जांच में कई शिक्षा माफियाओं और सरकारी अधिकारियों की संलिप्तता उजागर हुई। इस घोटाले से हजारों युवा प्रभावित हुए, जिनका भविष्य अधर में लटक गया था।
WhatsApp Group Join Now