UKSSSC Exam - उत्तराखंड सहकारी निरीक्षक व सहायक विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा स्थगित, आयोग इस वजह से लिया फैसला
 

 | 
UKSSSC Exam - उत्तराखंड सहकारी निरीक्षक व सहायक विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा स्थगित, आयोग इस वजह से लिया फैसला

देहरादून - उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली सहकारी निरीक्षक वर्ग-2 / सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) की 5 अक्टूबर 2025 को प्रस्तावित लिखित प्रतियोगी परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक दस्तावेज में परीक्षा स्थगन की पुष्टि की गई है।

अभ्यर्थियों के फीडबैक पर लिया गया निर्णय - 
आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने जानकारी दी कि अभ्यर्थियों से प्राप्त सुझाव और फीडबैक के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। आयोग का मानना है कि परीक्षा को और अधिक व्यवस्थित व पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए कुछ अतिरिक्त समय की आवश्यकता है। फिलहाल नई परीक्षा तिथि घोषित नहीं की गई है। आयोग ने यह स्पष्ट किया है कि नई तिथि की जानकारी जल्द ही संबंधित अभ्यर्थियों को दी जाएगी।

पेपर लीक विवादों के बीच सख्ती - 
ज्ञात हो कि UKSSSC इन दिनों स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर विवादों में घिरा हुआ है। इस मामले की एसआईटी और सीबीआई जांच की संस्तुति की गई है। ऐसे में आयोग अब अपनी कार्यप्रणाली को लेकर अधिक सतर्क दिखाई दे रहा है और परीक्षाओं की निष्पक्षता व पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दे रहा है।


आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी थीं और सभी आवश्यक प्रबंध किए जा चुके थे। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर दो घंटे पहले पहुंचने का निर्देश भी जारी किया गया था, लेकिन ऐन मौके पर परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया गया। अब सवाल उठ रहा है कि 12 अक्टूबर को प्रस्तावित अन्य परीक्षाएं होंगी या नहीं। इस पर आयोग ने कहा कि स्थिति की समीक्षा के बाद ही कोई स्पष्ट घोषणा की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now