UKSSSC Exam 2025 - समूह-ग की 13 भर्तियों का एग्जाम कैलेंडर जारी, जानिए इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं
| Apr 24, 2025, 12:03 IST
UKSSSC Exam 2025 Date - उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य के युवाओं के लिए खुशखबरी दी है। आयोग ने समूह-ग की 13 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। ये सभी परीक्षाएं 17 मई से लेकर 5 अक्तूबर 2025 के बीच आयोजित की जाएंगी।
UKSSSC के परीक्षा नियंत्रक हिमांशु कफल्टिया द्वारा जारी इस कैलेंडर में हर परीक्षा की तिथि और विवरण साफ़ तौर पर दर्शाए गए हैं। लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे सैकड़ों युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है।


भर्ती परीक्षाएं अलग-अलग विभागों की रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की जा रही हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा कार्यक्रम देखें और तैयारी में जुट जाएं। राज्य में बेरोजगारी से जूझ रहे युवाओं के लिए यह भर्तियों की खेप एक उम्मीद की किरण बनकर आई है।
WhatsApp
Group
Join Now
