नैनीताल - ज्योलिकोट में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरा श्रद्धालुओं का वाहन, मृतकों और घायलों की लिस्ट आयी सामने
नैनीताल। नैनीताल जिले के ज्योलिकोट-आम पड़ाव क्षेत्र में शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कैंची धाम और नैनीताल घूमकर दिल्ली लौट रहे पर्यटकों का टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो पर्यटकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना शनिवार रात करीब 10:47 बजे डायल 112 के माध्यम से मिली। सूचना पर चौकी ज्योलिकोट प्रभारी उपनिरीक्षक श्याम सिंह बोरा पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने देखा कि टेंपो ट्रैवलर (संख्या T0825CH5768B) भट्ट-भुट्टा मोड़ के पास खाई में गिरा हुआ है, जिसमें कई लोग घायल अवस्था में फंसे थे।
सूचना पर क्षेत्राधिकारी अमित कुमार, थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज नयाल और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस और एसडीआरएफ ने साहसिक रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को चौकी ज्योलिकोट हाईवे पेट्रोल कार, 108 एम्बुलेंस की मदद से हल्द्वानी के विभिन्न अस्पतालों — सुशीला तिवारी हॉस्पिटल, चंदन हॉस्पिटल, सेंट्रल हॉस्पिटल — में उपचार के लिए भेजा गया।
दो पर्यटकों की मौत, 15 घायल-
उपचार के दौरान सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने दो पर्यटकों — गौरव बंसल (26 वर्ष) निवासी बदरपुर, दिल्ली सोनू कुमार (32 वर्ष) निवासी बरहेन गांव, दिल्ली — को मृत घोषित किया। हादसे में घायल 15 लोग दिल्ली के बदरपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं, जिनमें से अधिकतर एक ही परिवार के सदस्य हैं। घायलों में -
घायलों का विवरण निम्न है-
1-अंशिका उम्र 21 वर्ष पुत्री अनिल अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली
2-सोनिया उम्र 32 वर्ष पत्नी अजय अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली
3-सुशांत उम्र 8 वर्ष निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली
4-दिशा उम्र 5 वर्ष निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली
5-निकिता उम्र 20 वर्ष पुत्री सुदेश अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली
6-श्वेता उम्र 25 वर्ष पत्नी विजय अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली
7-पूर्वा उम्र 8 माह निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली
8-यशी उम्र 2 वर्ष पुत्री अनु अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली
9-अजय अग्रवाल उम्र 34 वर्ष पुत्र रमेश अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली
10-अनु अग्रवाल पुत्र सुदेश अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली
11-शिल्पी अग्रवाल उम्र 28 वर्ष पत्नी अनु अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली
12-हेमंत अग्रवाल पुत्र सुदेश अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली
13-श्रुति अग्रवाल उम्र 28 वर्ष पत्नी हेमंत अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली
14-वंश अग्रवाल पुत्र अनिल अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली
15-विजय अग्रवाल उम्र 30 वर्ष पुत्र रमेश अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली
एसएसपी पहुंचे अस्पताल, लिया घायलों का हाल
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. देर रात सुशीला तिवारी हॉस्पिटल, हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल-चाल जाना और चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली। एसएसपी ने घायलों एवं उनके परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
रेस्क्यू में दिखाई पुलिस-एसडीआरएफ ने फुर्ती और साहस
पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने रात के अंधेरे और कठिन भौगोलिक स्थिति के बावजूद तेजी से रेस्क्यू अभियान चलाया। खाई से 15 लोगों को सुरक्षित निकालने में स्थानीय लोगों ने भी मदद की। अधिकारियों ने बताया कि चालक हादसे के बाद से लापता है, जिसकी खोजबीन की जा रही है। गौरतलब है कि पर्वतीय अंचलों में आए दिन होने वाले सड़क हादसे प्रशासन और यात्रियों दोनों के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं।
एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि सभी पर्यटक दिल्ली के रहने वाले हैं। हादसे में दो पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हैं। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के बाद से वाहन चालक लापता बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
