उत्तराखंड - गदरपुर में इतना कुंतल प्रतिबंधित गौमांस बरामद, दो गिरफ्तार, दो आरोपी फायरिंग कर हुए फरार

 | 
उत्तराखंड - गदरपुर में इतना कुंतल प्रतिबंधित गौमांस बरामद, दो गिरफ्तार, दो आरोपी फायरिंग कर हुए फरार

गदरपुर - गौवंश संरक्षण स्क्वाड कुमाऊँ परिक्षेत्र और गदरपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गांधी कॉलोनी क्षेत्र से लगभग 300 किलोग्राम प्रतिबंधित गौमांस बरामद किया गया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने पर संयुक्त टीम ने गांधी कॉलोनी में एक स्विफ्ट डिजायर कार (संख्या DL 2C AK 8699) की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित गौमांस बरामद हुआ। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नईम पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी अगलगा, थाना स्वार, जनपद रामपुर तथा अबरार पुत्र बाबू खां निवासी गांधी कॉलोनी, गदरपुर को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान दो अन्य आरोपी पुलिस को देखकर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मौके से स्विफ्ट डिजायर कार के अलावा तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं। बरामद गौमांस और वाहनों को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ कोतवाली गदरपुर में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

इस संयुक्त अभियान में गौवंश संरक्षण स्क्वाड के प्रभारी उपनिरीक्षक पंकज बेलवाल, उपनिरीक्षक संजय बोहरा, कांस्टेबल संजीव कुमार, एहसान अली, राजेश गिरी और कांस्टेबल दिनेश रावत शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुमाऊँ परिक्षेत्र में अवैध गौ-तस्करी और गौवंश से जुड़े अपराधों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है तथा ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now