उत्तराखंड - रुद्रपुर में स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधियों का भंडाफोड़, तीन युवक गिरफ्तार, इतनी युवतियां रेस्क्यू

 | 
उत्तराखंड - रुद्रपुर में स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधियों का भंडाफोड़, तीन युवक गिरफ्तार, इतनी युवतियां रेस्क्यू

रुद्रपुर - शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित एक स्पा सेंटर में चल रही अनैतिक गतिविधियों का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने कोहिनूर स्पा सेंटर पर छापेमारी कर इस रैकेट का पर्दाफाश किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान हरीश साह, विकास कुमार और ओम विजय के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, यह स्पा सेंटर लंबे समय से अवैध गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था और यहां युवतियों से दबाव बनाकर अनैतिक कार्य कराए जा रहे थे।

 

कार्रवाई के दौरान टीम ने तीन युवतियों को भी रेस्क्यू किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उन्हें मजबूरी और दबाव में इस काम में लगाया गया था। रेस्क्यू के बाद सभी युवतियों को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी शुरू कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now