नैनीताल - भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार खाई में गिरी, तीन सैलानियों की दर्दनाक मौत, इतने घायल
| Dec 18, 2025, 11:06 IST
नैनीताल - भवाली–अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में निगलाट के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में उत्तर प्रदेश से आए तीन सैलानियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। घायलों को खाई से निकालकर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। रेस्क्यू कार्य अभी जारी है।
कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल मृतकों और घायलों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
WhatsApp Group
Join Now


