गैरसैंण - धामी कैबिनेट की बैठक में लिए यह फैसले, विधायक निधि बढाकर की पांच करोड़
Mon, 13 Mar 2023
| 
गैरसैंण (चमोली) - बजट सत्र के पहले दिन हुई धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है। गैरसैंण में हुई धामी कैबिनेट की बैठक में कई फैसले लिए गए हैं।
धामी कैबिनेट ने लिए यह फैसले -
विधायक निधि को बढाकर 5 करोड़ कर दिया गया।
महिला मंगल दलों को दी जाने वाली राशि 25 लाख से बढाकर 40 लाख की गई।
मंदिरो के सौन्दर्य करण के लिए सालाना 25 लाख मिलते थे अब 50 लाख मिलेंगे।
