हल्द्वानी - नैनीताल US नगर के यह 12 अधिकारी विजिलेंस की रडार पर, भ्रष्टाचार से अकूक सम्पति जोड़ने का मामला

 | 

हल्द्वानी - भ्रष्टाचार से अकूक सम्पति जोड़ने वाले नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के 12 अधिकारी विजिलेंस की रडार पर हैं। दरअसल वर्ष 2022-23 में ऊधम सिंह नगर और नैनीताल में तैनात 12 अधिकारियों पर अपने पद का दुरुपयोग कर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगा था। मामला शासन स्तर तक पहुंचा। तो शासन ने खुली जाँच के आदेश दे दिए थे। विजिलेंस ने इन अधिकारियों की संपत्ति की जांच शुरू कर दी थी। अधिकारियों पर लगे आरोप सही मिले। तब विजिलेंस ने शासन को अवगत करा दिया था। इस पर शासन ने खुली जांच के निर्देश दिए। 

 

अब शासन के निर्देश पर विजिलेंस ने 12 अधिकारियों की संपत्ति की खुली जांच तेज कर दी है। सीओ विजिलेंस अनिल मनराल ने बताया कि जांच के दायरे में 12 अधिकारी आए हैं। जैसे-जैसे तथ्य सामने आएंगे। उस आधार पर आगे की कार्यवाही होगी। खुली जांच के लिए अधिकारियों के नाम पर मौजूद संपत्तियों, बैंक खातों समेत अन्य रिकार्ड मांगा गया है। सूत्रों के अनुसार, जांच के दायरे में चार अधिकारी नैनीताल व आठ ऊधम सिंह नगर में सेवा कर चुके हैं। अधिकांश अधिकारी राजस्व व जिला प्रशासन के हैं। पुलिस के एक-दो अधिकारी भी जांच में शामिल हैं। ऊधम सिंह नगर में कोठी व भारी मात्रा में जमीन लेने का आरोप है।

WhatsApp Group Join Now