हल्द्वानी - नगर निगम सीट सामान्य होने पर भाजपा और कांग्रेस के दावेदारों पर मचा घमासान, जानिए कौन- कौन हैं टिकट की लाइन में 

 | 

हल्द्वानी - हल्द्वानी नगर निगम सीट आरक्षण की अंतिम सूची के बाद OBC से जनरल हो चुकी है, कल 23 दिसंबर के बाद हल्द्वानी सीट सामान्य होने के बाद अब इस सीट पर कोई भी किसी जाति और वर्ग से चुनाव लड़ सकता है, ऐसे में जो उम्मीदवार OBC सीट पर तैयारी कर रहे थे निसंदेह वह भी अपनी दावेदारी जरूर करेंगे ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के बीच उम्मीदवारों के बीच घमासान मचना तय है- 


भाजपा से यह नाम चर्चाओं में हैं -
हल्द्वानी नगर निगम में दो बार से लगातार भाजपा काबिज है ऐसे में दो बार के मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला इस सीट पर प्रबल दावेदार में भाजपा से सबसे आगे हैं, उसके बाद निवर्तमान पार्षद प्रमोद तोलिया का नाम भी भाजपा से जमकर उछल रहा है, इसे साथ ही बीजेपी कार्यालय सचिव कौस्तुबानंद जोशी, और OBC के प्रमुख चेहरे रहे गजराज बिष्ट का नाम भी उनके समर्थक जमकर उछाल रहे हैं. वहीं महिलाओं में जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, पूर्व चेयरमैन रेनू अधिकारी और पूर्व ब्लॉक प्रमुख शांति भट्ट का नाम चर्चाओं में है।  


कांग्रेस से यह नाम हैं चर्चाओं में - 
हल्द्वानी सीट के जनरल होने से भाजपा के साथ ही कांग्रेस में भी घमासान मचना तय है, चूँकि कांग्रेस के पास भी दावेदारों की लम्बी फेहरिस्त है ऐसे में दोनों राष्ट्रीय पार्टियों को डैमेज कंट्रोल करना बड़ा मुश्किल होगा यह देखना दिलचस्प रहने वाला है, कांग्रेस से प्रबल दावेदार के रूप में ललित जोशी का नाम चल रहा है, ललित जोशी राज्य आंदोलनकारी के साथ ही पूर्व दर्जा राज्य मंत्री भी रह चुके हैं, इसके साथ ही कांग्रेस के प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, समाजसेवी योगेश जोशी और सौरभ भट्ट का नाम दावेदारों में प्रमुख रूप से शामिल है। 


क्या गजराज बिगाड़ेंगे भाजपा का खेल - 
सियासी गलियारों में इन दिनों गजराज बिष्ट की खूब चर्चाएं हैं, भाजपा के लिए इस बार डैमेज कंट्रोल करना उतना आसान नहीं होगा, लिहाजा गजराज बिष्ट ने इशारों में इतना तो कह दिया की अगर उन्हें भाजपा नजरअंदाज करेगी तो वह बगावती रुख अपना सकते हैं, कांग्रेस के विधायक सुमित हृयदेश ने तो खुलकर इशारों में कह दिया की गजराज की भाजपा ने अनदेखी करने के लिए सीट को OBC से जनरल किया है. विधायक ने कहा मेरी सहानुभूति गजराज के साथ है,  ऐसे में गजराज बिष्ट को टिकट नहीं मिलता है तो देखना होगा आने वाले दिनों में वह क्या रुख अपनाते हैं, अगर गजराज कांग्रेस यह फिर निर्दलीय चुनाव मैदान  में उतरते हैं तो ग्रामीण क्षेत्रों में वह भाजपा को काफी नुकसान पंहुचा सकते हैं, ऐसे में फिर कांग्रेस के लिए प्लस पॉइंट हो सकता है, अब देखना होगा आने वाले दिनों में हल्द्वानी का रण और भी रोमांचक होने वाला है।  

WhatsApp Group Join Now