हल्द्वानी - यहां फौजी के घर पर हुई चोरी, बिजलीकर्मी बनकर मां-बेटी को दिखाया चाकू, लुटेरा फरार 
 

 | 

हल्द्वानी - शहर में एक व्यक्ति पांच घंटे फौजी के एक घर में बिजली कर्मीबनकर काम करता रहा। आरोप है कि वह चोरी का प्रयास करने लगा। फिर मां-बेटी को बंधक बनाने का प्रयास किया। सफल नहीं होने पर महिला का मोबाइल छीनकर भाग गया। भागने का वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 


जगदंबिका विहार कॉलोनी मुखानी निवासी फौजी नीरज पांडे ने पुलिस को बताया कि पांच फरवरी को वह घर से बाहर थे। घर में उनकी पत्नी और बेटी थी। आरोप है कि इस बीच एक संदिग्ध व्यक्ति बिजलीकर्मी बनकर आया। उसने सिर पर टोपी पहनी थी और चेहरे को मफलर से छिपा रखा था। पांच घंटे तक वह घर में काम करता रहा। शाम होते ही उसने परिवार की महिलाओं को चाकू के सहारे बंधक बनाने का प्रयास किया। पत्नी ने बहादुरी दिखाई तो वह मोबाइल लेकर छत से कूदकर भाग गया।


एकता कॉलोनी से भागने के दौरान वह फुटेज में दिखा है। फुटेज में ये सामने आया है कि जब वह युवक भाग रहा है तो कुछ महिलाएं चिल्लाते हुए पीछे भाग रही हैं। मुखानी थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि शिकायत मिली है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है।


 

WhatsApp Group Join Now