देहरादून - गैरसैंण में इस दिन से शुरू होगा उत्तराखंड विधानसभा का तीसरा सत्र, अधिसूचना जारी

 | 
देहरादून - गैरसैंण में इस दिन से शुरू होगा उत्तराखंड विधानसभा का तीसरा सत्र, अधिसूचना जारी

देहरादून- उत्तराखंड विधानसभा का इस वर्ष का तृतीय सत्र 27 अक्टूबर से ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में शुरू होगा। लोकभवन से मंजूरी मिलने के बाद मंगलवार को विधानसभा सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई।

 

दो दिवसीय इस सत्र में प्रदेश सरकार की ओर से अनुपूरक बजट पेश किए जाने की संभावना है। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण विधेयक भी सदन में प्रस्तुत किए जा सकते हैं। सत्र के दौरान प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

 

वहीं, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि गैरसैंण में विधानसभा सत्र आयोजित करने के लिए विधानसभा सचिवालय पूरी तरह तैयार है। Bसत्र के सफल संचालन को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

गैरसैंण में होने वाले इस सत्र को लेकर अब राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now