उत्तराखंड में मनरेगा का युग समाप्त, आज से लागू हुई VB-G RAM G योजना, श्रमिकों को साल में इतने दिन रोजगार की गारंटी
 

 | 
उत्तराखंड में मनरेगा का युग समाप्त, आज से लागू हुई VB-G RAM G योजना, श्रमिकों को साल में इतने दिन रोजगार की गारंटी

देहरादून - उत्तराखंड में ग्रामीण श्रमिकों के लिए आज से विकसित भारत ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (VB-G RAM G) लागू हो गई है। नई योजना के तहत पात्र श्रमिकों को वर्ष में न्यूनतम 125 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। यह योजना अब तक संचालित मनरेगा के स्थान पर लागू की गई है। केंद्र सरकार ने इस योजना को लेकर 11 मई को अधिसूचना जारी की थी, जबकि उत्तराखंड सरकार ने मंगलवार को इसका गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया। योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ-साथ विकास और आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों को गति देना है।

युक्तिधारा पोर्टल पर अपलोड हुआ ब्योरा - 
सभी 7817 ग्राम पंचायतों की मैपिंग कर इसका ब्योरा केंद्र के युक्तिधारा पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। पूर्ववर्ती महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) में सक्रिय 7.58 लाख श्रमिकों की 92 प्रतिशत ई-केवाईसी कर ली गई है।

 

नई योजना के अंतर्गत श्रमिकों से 318 प्रकार के कार्य कराए जा सकेंगे। इनमें 97 कार्य मरम्मत एवं रखरखाव, 88 कार्य ग्रामीण आधारभूत ढांचे के विकास से संबंधित होंगे। ग्रामीण आधारभूत ढांचे के कार्यों में 52 नए निर्माण और 36 पुनर्निर्माण के कार्य शामिल हैं। इसके अलावा योजना के तहत 37 प्रकार के आपदा राहत कार्य, 86 ग्रामीण आजीविका से जुड़े कार्य तथा 107 प्रकार के जल संरक्षण कार्य भी कराए जाएंगे। सरकार का मानना है कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के साथ-साथ प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, आधारभूत सुविधाओं के विकास और आपदा प्रबंधन को भी मजबूती मिलेगी।

WhatsApp Group Join Now