उत्तराखंड - भूकंप के झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 4.1 रही तीव्रता, जानिए कहां रहा भूकंप का केंद्र बिंदु
| Nov 18, 2026, 12:34 IST
उत्तराखंड - उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई। सुबह अचानक धरती डोलने से लोगों में हलचल रही। हालांकि, राहत की बात यह है कि जिले में कहीं से भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर के अनुसार, भूकंप सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र ज्योर्तिमठ क्षेत्र में बताया गया है। झटके महसूस होने के बाद प्रशासन ने स्थिति की जानकारी जुटाई। अब तक जिले के किसी भी हिस्से से भवनों को नुकसान या अन्य अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन के मुताबिक, फिलहाल जिले में स्थिति सामान्य है। भूकंप के बाद आपदा प्रबंधन तंत्र स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
WhatsApp Group
Join Now





