हल्द्वानी- नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी का हुआ आकस्मिक निधन, विभाग में शोक की लहर

 | 
हल्द्वानी- नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी का हुआ आकस्मिक निधन, विभाग में शोक की लहर

नैनीताल - जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन की खबर से सूचना विभाग में शोक की लहर है। सरकार और प्रशासन की हर महत्वपूर्ण खबर को जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले गिरिजा शंकर जोशी के अचानक निधन से विभागीय अधिकारी-कर्मचारी स्तब्ध हैं। जानकारी के मुताबिक वह आज घर से ऑफिस को निकल रहे थे तभी गेट के सामने ही उनकी बाइक फिसल गई वह गिर गए, और दिल का दौरा पड़ गया, जहाँ उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
गिरिजा शंकर जोशी लंबे समय से सूचना विभाग के माध्यम से सरकार और प्रशासन से जुड़ी खबरों को मीडिया और आम जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभा रहे थे। उनके निधन से सूचना विभाग ने एक समर्पित अधिकारी को खो दिया है।

उनके निधन की खबर सुनते ही सांसद अजय भट्ट, डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल एसएसपी नैनीताल एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट सहित कई लोग पहुंचे हैं. 

WhatsApp Group Join Now