नैनीताल - नैनीझील में मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस, नाव चालकों की सूचना पर पहुंची पुलिस
 

 | 
नैनीताल - नैनीझील में मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस, नाव चालकों की सूचना पर पहुंची पुलिस

नैनीताल - मॉलरोड के समीप स्थित नैनीझील में बुधवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव उतराता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। झील में शव दिखाई देने के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई और माहौल गहमागहमी भरा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे झील में नाव संचालन कर रहे नाव चालकों की नजर पानी में उतराते एक युवक के शव पर पड़ी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को झील से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया।

 

कोतवाली प्रभारी राजेंद्र रावत ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों से भी मिलान कर रही है ताकि मृतक की शिनाख्त की जा सके। पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा।

WhatsApp Group Join Now