रुद्रपुर - एंटी नारकोटिक्स टीम पर पथराव, 10 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, देवर को बचाने के चक्कर में भाभी गिरफ्तार 
 

 | 
रुद्रपुर - एंटी नारकोटिक्स टीम पर पथराव, 10 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, देवर को बचाने के चक्कर में भाभी गिरफ्तार 

रुद्रपुर - एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) पर पथराव करने वाले पांच महिलाओं समेत कुल 10 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत 10 धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम पर हमला करने वाले आरोपी फिलहाल घर छोड़कर फरार हैं। एसओजी और अन्य टीमों ने उनकी तलाश शुरू कर दी है, साथ ही क्षेत्र में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

एएनटीएफ प्रभारी राजेश जोशी के अनुसार, रविवार को स्मैक तस्करी की सूचना पर टीम रुद्रपुर के सुभाष कॉलोनी पहुंची थी, जहां नाजिम उर्फ नदीम को हिरासत में लिया गया और उसके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई। जैसे ही टीम उसे लेकर लौट रही थी, कुछ महिलाओं और पुरुषों ने टीम पर छत से ईंट, पत्थर और कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दी। इस दौरान कांस्टेबल भुवन पांडेय के सिर पर ईंट लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने नाजिम को छुड़ाकर भागने में कामयाबी पाई।

एसपी क्राइम प्रशांत कुमार ने बताया कि इस मामले में सुभाष कॉलोनी निवासी हसीना, नाजिम उर्फ नदीम, शाहरूख, इरशाद उर्फ दाऊद उर्फ शद्दा, सूरज, अनमोल, अफसाना, फिजा, रोशनी और फरहाना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

देवर बचाने में भाभी गिरफ्तार - 
नाजिम को पुलिस से बचाने के लिए भाभी हसीना ने भी टीम पर ईंटें फेंकी। देवर को बचाने में वह सफल रही, लेकिन खुद गिरफ्तार हो गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 63.38 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि नाजिम स्मैक लाता था, लेकिन उसके स्रोत के बारे में जानकारी नहीं थी। हसीना को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 

एसपी क्राइम, निहारिका तोमर ने कहा कि कि टीम पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और सभी को पकड़ने के लिए दबिश जारी है।

WhatsApp Group Join Now