हल्द्वानी - नाबालिग से रेप का आरोपी सैनिक गिरफ्तार, इस वजह से आ रहा था पुलिस के पास पुलिस ने दबोच डाला 
 

 | 

हल्द्वानी - हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत होटल में ले जाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी पिथौरागढ़ निवासी सेना के जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पुलिस तलाश कर रही थी। इस दौरान वह खुद पुलिस के पास समझौते के लिए पहुंच गया। पुलिस ने उसको तुरंत गिरफ्तार कर लिया। 

जवान ने थाने में किया सरेंडर - 
पुलिस के अनुसार पिथौरागढ़ जनपद के एक गांव का रहने वाले सेना के एक जवान पर गांव की नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोपी के खिलाफ बनभूलपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। जब आरोपी को खुद के खिलाफ मुकदमा लिखे जाने की बात पता चली, तो वह खुद थाने पहुंच गया. थाने पहुंचे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपी पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी आर्मी का जवान है और पहले से विवाहित है। आरोपी के ही गांव की 17 साल की लड़की हल्द्वानी के मुखानी में अपनी बुआ के घर रहती है। 

पत्नी को तलाक देने का झांसा देकर नाबालिग को फंसाया - 
आरोप है कि सेना के जवान ने नाबालिग को प्यार के जाल में फंसाया। अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करने का झांसा देकर उसे बनभूलपुरा स्थित होटल में बुलाया। वहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई कर रही है। 

WhatsApp Group Join Now