Smart Meter - स्मार्ट मीटर पर दौड़ रहे राजनीतिक करंट के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश, पहले इन लोगों के घरों पर लगेगा प्रीपेड मीटर 

 | 

Smart Meter - उत्तराखंड में प्रीपेड मीटर को लेकर राजनीतिक घमासान जारी है, इस बीच प्रदेश के सभी मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए हैं। प्रमुख सचिव ऊर्जा ने बताया कि अब तक राज्य में 24 हजार उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। यह कदम बिजली वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाने के लिए उठाया गया है।

 

हालांकि, स्मार्ट मीटर को लेकर राजनीतिक विवाद भी गर्माया हुआ है। कांग्रेस और भाजपा के बीच इस मुद्दे पर तीखी बहस छिड़ी हुई है। किच्छा के कांग्रेस विधायक ने स्मार्ट मीटर तोड़कर अपना विरोध जताया, जिसके बाद कांग्रेस के कई नेताओं ने उनका समर्थन किया। वहीं, भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह बिजली चोरी रोकने के प्रयासों में बाधक बन रही है। भाजपा ने यह भी कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश में भी स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। आपको बताएं की देश भर में लगभग 20 करोड़ स्मार्ट मीटर लगाने की योजना है, जिसमें अब तक 55 लाख से अधिक स्मार्ट कनेक्शन लगाए जा चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now