Shweta Mahara Roka - अदाकारा श्वेता महारा ने इस हैंडसम लड़के से रचाया रोका, नौ साल पुराने रिश्ते को मिली पारिवारिक NOC

Shweta Mahara Ved Sharma Roka Ceremony - उत्तराखंड की चर्चित कलाकार और यूट्यूब स्टार श्वेता महारा (Kumauni Bhojpuri Actress Shweta Mahara) ने आखिरकार अपने नौ वर्षों पुराने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करते हुए वेद शर्मा के साथ रोका कर लिया है। बीते सप्ताह परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ यह समारोह संपन्न हुआ। श्वेता महारा (Shweta Mehara Uttarakhand) एक एक्ट्रेस, सिंगर डांसर व स्टेज परफोर्मिंग कलाकार हैं। श्वेता महारा को पहचान तब मिली जब उन्होंने भोजपुरी गानों में काम करना शुरू किया। जब वह वेब सीरीज में काम कर रही थी तब इन्हे उतना लोग नही जानते थे, बीते एक साल में ही उन्होंने कुमाऊंनी गानों में अपनी एक्टिंग (Kumauni Dance Perfomance) कर उन्होंने उत्तराखंड की म्यूजिक इंडस्ट्री को भी एक नया आयाम दिया है।

कैमरे की से दिलों तक का सफर -
श्वेता महारा, उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से ताल्लुक रखती हैं। पढ़ाई के लिए वह दिल्ली आईं और यहीं उन्होंने कला के क्षेत्र में अपनी पहचान बनानी शुरू की। भोजपुरी और गढ़वाली म्यूजिक वीडियो से पहचान पाने वाली श्वेता अब सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स के बीच चर्चित नाम हैं। अभिनय के साथ-साथ श्वेता एक प्रशिक्षित कत्थक नृत्यांगना भी हैं।
वहीं, उनके होने वाले पति वेद शर्मा एक जाने-माने एंकर, इवेंट मैनेजर और मिमिक्री आर्टिस्ट हैं। सोशल मीडिया पर वह अपनी हाजिरजवाबी, मनोरंजक वीडियोज़ और एंकरिंग के लिए मशहूर हैं। वे ‘फिटनेस विला’ और ‘GDD स्टूडियो’ जैसे प्लेटफॉर्म से भी जुड़े हैं, जहां से दोनों की मुलाकात शुरू हुई।

2016 में हुई पहली मुलाकात -
जानकारी के मुताबिक दोनों की पहली मुलाकात वर्ष 2016 में दिल्ली में एक क्रिएटिव प्रोजेक्ट के दौरान हुई थी। वेद उस समय इवेंट मैनेजमेंट और स्टूडियो वर्क से जुड़े थे, जबकि श्वेता अपने करियर की शुरुआत कर रही थीं। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रोफेशनल बॉन्डिंग ने दोस्ती और फिर गहरे रिश्ते का रूप ले लिया।
परिवार की मौजूदगी में रोका -
अंततः इन तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए, दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सगाई (रोका) समारोह किया। वेद शर्मा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा:“Finally, Roka- 2016 to 2025... 9 साल का खूबसूरत सफर अब परिवार के आशीर्वाद के साथ आगे बढ़ा है।” इस समारोह में दोनों पक्षों के करीबी परिजन, मित्र और कुछ मीडिया साथी मौजूद रहे। कार्यक्रम को बेहद निजी रखा गया, लेकिन तस्वीरों ने इंटरनेट पर काफी सुर्खियाँ बटोरीं।
फिलहाल शादी की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2025 के अंत तक विवाह समारोह उत्तराखंड या दिल्ली में आयोजित हो सकता है। श्वेता और वेद दोनों ने मीडिया से बातचीत में संकेत दिए हैं कि वे अपनी शादी को पारंपरिक पहाड़ी और आधुनिक शैली का मेल बनाएंगे। श्वेता और वेद शर्मा के रोका सेरेमनी के बाद अब फैनस उन्हें जमकर बधाई सन्देश भेज रहे हैं।
इन उत्तराखंड के गानों से चमक उठी थी श्वेता -
जयपुरिया साड़ी (JAIPURIYA SAREE, Kumaoni Song), चाहा को होटला (Chaha Ko Hotel, Kumaoni Song), हे मधु (Hey Madhu, Kumaoni Song) और क्रीम पौडरा (Cream Paudara, Kumaoni Song Actress) जैसे सुपरहिट कुमाऊनी गानों में अपनी परफॉर्मेंस देकर वह उत्तराखंड म्यूजिक इंडस्ट्री (Uttarakhandi Film/ Music Industry) की एक रॉकस्टार अभिनेत्री बन गई हैं।