हल्द्वानी - राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद के उपाध्यक्ष बने शोएब अहमद, बीजेपी सरकार में मिली बड़ी जिम्मेदारी

 | 
हल्द्वानी - राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद के उपाध्यक्ष बने शोएब अहमद, बीजेपी सरकार में मिली बड़ी जिम्मेदारी 

हल्द्वानी - उत्तराखंड सरकार ने राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहे शोएब अहमद को राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलने के बाद समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी।

शोएब अहमद पूर्व में समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा वह हल्द्वानी विधानसभा सीट से कई बार चुनाव लड़ चुके हैं। लंबे समय से राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहने के चलते उनकी नई जिम्मेदारी को लेकर समर्थकों में उत्साह है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर शोएब अहमद ने इसके लिए सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह अल्पसंख्यक समाज के हुनर और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के साथ युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।

उनकी नियुक्ति पर समर्थकों ने कहा कि परिषद के माध्यम से समाज के प्रतिभावान युवाओं और हुनरमंद लोगों को आगे बढ़ने के अवसर मिलने की उम्मीद है। नियुक्ति के बाद उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला जारी रहा।

WhatsApp Group Join Now