Kumaon Crime - चंपावत में सनसनीखेज हत्याकांड, पूर्व विधायक के भाई की बेरहमी से हत्या, इलाके में हड़कंप 

 | 
Uttarakhand Crime - Kumaon Crime - चंपावत में सनसनीखेज हत्या कांड, पूर्व विधायक के भाई की बेरहमी से हत्या, इलाके में हड़कंप   Murder Case

Kumaon Crime News - चम्पावत जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है। पूर्व कांग्रेस विधायक हेमेश खर्कवाल के चचेरे भाई अंबादत्त खर्कवाल की फावड़े और दरांती से नृशंस हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या का आरोपी कोई बाहरी व्यक्ति नहीं बल्कि गांव का ही 38 वर्षीय सुभाष खर्कवाल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो रहा था, जिसे ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है, हालांकि यह हत्या उसकी मानसिक स्थिति का परिणाम है या किसी पुरानी रंजिश का, इस पर पुलिस अभी जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आरोपी से पूछताछ के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, हालांकि पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया गया है।

कोतवाली प्रभारी बीएस बिष्ट ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पंचनामा भरकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि हत्याकांड की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए चंपावत भेज दिया गया है। बीएस बिष्ट ने कहा कि आगे की कार्रवाई जारी है। वहीं घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने सुरक्षा की मांग की है। वहीं घटना के बाद पुलिस मामले की गहनता जांच कर रही है। 

WhatsApp Group Join Now