हल्द्वानी - वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार गुप्ता का इस वजह से हुआ निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

 | 
हल्द्वानी - वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार गुप्ता का इस वजह से हुआ निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

हल्द्वानी -  पत्रकारिता जगत के लिए रविवार का दिन अत्यंत दुखद रहा। कुमायूँ टाइम्स के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार गुप्ता (88 वर्ष) का रविवार को हृदयघात (हार्ट अटैक) से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

स्वर्गीय गुप्ता पत्रकारिता जगत में निष्पक्षता, निर्भीकता और जनसरोकारों की आवाज़ के प्रतीक माने जाते थे। अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में उन्होंने सदैव समाज के हित में कलम चलाई और नई पीढ़ी को सत्यनिष्ठ व जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया।

परिजनों ने बताया कि उन्होंने जीवनभर समाज और पत्रकारिता की सेवा को ही अपना उद्देश्य बनाया। उनके निधन से न केवल पत्रकारिता जगत, बल्कि सामाजिक कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और स्थानीय समुदाय में भी गहरा शोक व्याप्त है। पत्रकार साथियों ने उन्हें एक सशक्त, निष्पक्ष और प्रेरणादायी व्यक्तित्व के रूप में याद किया और कहा कि उनका जाना क्षेत्रीय पत्रकारिता के लिए अपूरणीय क्षति है।

 

WhatsApp Group Join Now