Rampur Tiraha Golikand - रामपुर तिराहा गोलीकांड पर आया बड़ा फैसला, रेप केस में PAC के दो सिपाही दोषी करार
| Mar 15, 2024, 16:55 IST
Rampur Tiraha Golikand - रामपुर तिराहा कांड में आखिरकार फैसले की घड़ी आ चुकी है। तीन दशक लंबी कानूनी लड़ाई के बाद इंसाफ मिलने की उम्मीद जगी है। 1994 में उत्तराखंड को अलग राज्य बनाने के लिए देहरादून के सैकड़ों लोग बसों में भरकर दिल्ली जा रहे थे। मुजफ्फरनगर में पुलिस ने इन्हें रोक लिया। पुलिस की फायरिंग में 7 राज्य आंदोलनकारियों की मौत हुई थी। इस मामले में कई पुलिसवालों पर हत्या, रेप, डकैती के भी आरोप लगे थे।
मुजफ्फरनगर के बहुचर्चित रामपुर तिराहा कांड में PAC के दो सिपाही मिलाप सिंह और वीरेंद्र प्रताप सिंह महिलाओं से रेप में दोषी करार दिए गए हैं। अब 18 मार्च को इस पर सजा का फैसला आएगा।
WhatsApp
Group
Join Now
