रामनगर - एक ही रात तीन घरों में चोरी से लोगों में दहशत, लाखों के गहने और नकदी साफ़, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल 
 

 | 
रामनगर - एक ही रात तीन घरों में चोरी से लोगों में दहशत, लाखों के गहने और नकदी साफ़, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल 

रामनगर -  शहर के पीरूमदारा इलाके में बीती रात चोरी की तीन वारदातों ने पुलिस और स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया। एक ही रात में तीन अलग-अलग घरों में चोरी की घटनाएं हुईं, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।पहली घटना बद्री विहार तृतीय निवासी गौरव नैनवाल के घर में हुई। गौरव अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में बाहर गए थे। इस दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकदी, गहने, बर्तन और कपड़े चोरी कर लिए।

 

दूसरी और तीसरी घटनाएं मधुबन कॉलोनी में हुईं, जहां धर्मा देवी के बंद घर और उनकी किरायेदार मुन्नी देवी के कमरे को भी चोरों ने निशाना बनाया। धर्मा देवी के अनुसार, उनके घर से करीब ₹10,000 नकद और जेवर चोरी हुए हैं, वहीं मुन्नी देवी के कमरे से ₹12,000 नकद और गहने गायब हैं।

 

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त और चौकी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और मांग की है कि गश्त बढ़ाई जाए तथा पुराने चोरी के मामलों का भी जल्द खुलासा किया जाए।

WhatsApp Group Join Now