उत्तराखंड - इस दिन देहरादून दौरे पर आ सकते हैं राहुल गांधी, परेड ग्राउंड में छात्रों से करेंगे संवाद

 | 
उत्तराखंड - इस दिन देहरादून दौरे पर आ सकते हैं राहुल गांधी, परेड ग्राउंड में छात्रों से करेंगे संवाद

देहरादून - लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 17 जुलाई को देहरादून दौरे का प्रस्तावित कार्यक्रम सामने आया है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी राजधानी के परेड ग्राउंड में छात्रों के साथ संवाद करेंगे। हालांकि, उनका यह दौरा मौसम की परिस्थितियों पर भी निर्भर रहेगा।

सूत्रों के अनुसार कार्यक्रम के आयोजन के लिए रेंजर्स मैदान और परेड ग्राउंड दो स्थानों पर विचार किया गया था। दोनों स्थलों का निरीक्षण किए जाने के बाद परेड ग्राउंड को अधिक उपयुक्त माना गया है। अंतिम निर्णय कांग्रेस नेतृत्व की मंजूरी के बाद लिया जाएगा।

इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल बुधवार को देहरादून पहुंच रहे हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक होगी, जिसमें राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा।

राहुल गांधी के संभावित दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस संगठन तैयारियों में जुट गया है। पार्टी की ओर से छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, हालांकि आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा अभी शेष है।

WhatsApp Group Join Now