हल्द्वानी - शाम पांच बजे बाद भी वोट डालने लम्बी- लम्बी कतारों में लगे हैं लोग, जानिए चार बजे तक क्या रहा मतदान प्रतिशत

हल्द्वानी - नैनीताल जिले में मतदान की शाम चार बजे तक की अपडेट आ चुकी है। नैनीताल जिले में शाम 4 बजे तक 55.03 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान की गति अच्छी है और मतदाताओं ने शाम चार बजे तक अपने अधिकारों का प्रयोग किया है। कई बूथों पर मतदाताओं की लम्बी - लम्बी कतारें लगी हुई हैं।

हल्द्वानी नगर निगम में मतदान की अपडेट की बात करें तो यहां, शाम चार बजे तक 51.21 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदाताओं ने सकारात्मकता और जोश के साथ मतदान किया है। हल्द्वानी शहर के अधिकतम बूथ पर वोटरों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। मतदान करने की गति काफी कम है आपको बताएं की यह मतदान EVM नहीं मत पत्रों बैलेट पेपर से होता है यही वजह है की बहुत देर लगती है।

हल्द्वानी शहर के कुछ बूथों पर 5 बजे के बाद भी वोटरों की लंबी कतारें देखी जा सकती हैं। यह एक दिलचस्प स्थिति है, जो मतदाताओं की संख्या को दर्शाती है जो अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहते हैं। कई जगहों पर मतदाताओं शिकायतें मिली है की उनका वोटर लिस्ट में नाम ही नहीं है।