हल्द्वानी - शहर के इस निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान मरीज की हुई मौत, परिजनों ने काटा जमकर हंगामा

 | 
हल्द्वानी - शहर के इस निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान मरीज की हुई मौत, परिजनों ने काटा जमकर हंगामा

हल्द्वानी - शहर के ठंडी कोठी स्थित एक निजी अस्पताल में आंख का ऑपरेशन कराने आए मरीज की इलाज के दौरान मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रामनगर निवासी राजपाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजपाल आंख का ऑपरेशन कराने के लिए सुभानु अस्पताल पहुंचे थे। ऑपरेशन के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के बीच ही उनकी मौत हो गई। 

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए और लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन और डॉक्टर की लापरवाही के चलते मरीज की जान गई है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

घटना के बाद बृहस्पतिवार दोपहर परिजन हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर डटे रहे। मामले की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now