पंतनगर - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 116वें अखिल भारतीय किसान मेले का किया शुभारम्भ, मिशन एप्पल और कीवी की होगी शुरुआत

 | 

पंतनगर - ऊधम सिंह नगर में गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित 116वाँ अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी-2024" का आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारम्भ किया। इस अवसर पर प्रदेश के प्रगतिशील कृषकों को सम्मानित करने के साथ ही वि. वि. परिसर में बने हरेला गार्डन का वर्चुअल उद्घाटन एवं "पंतनगर किसान डायरी" और "रवि फसलों की उन्नत खेती" पुस्तक का विमोचन किया। 


सीएम पुष्कर सिंह आज पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे जिसके बाद उन्होंने पंतनगर कृषि विश्विद्यालय द्वारा आयोजित 116 वे अखिल भारतीय किसान मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मेले में लगाए गए महिला समूह द्वारा लगाए गए स्टाल का अवलोकन किया गया। जिसके बाद उन्होंने गांधी हॉल में सूबे के अलावा अन्य राज्यो से आए किसानों को संबोधित किया। मेले मे मुख्यमंत्री ने प्रदेश के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कहा कि विवि का हरित क्रांति में बड़ा स्थान है। किसान मेलों की किसानों की उन्नति में बड़ी भूमिका रहती है। खेती की नई तकनीकों से किसान रूबरू होते हैं।



किसान मेला कृषि का बड़ा कुंभ है जो की किसानों को उन्नतिशील बनाने में मददगार साबित होते हैं। उन्होंने कहा की पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने किसानों के लिए 14 हजार करोड़ की सात योजनाओं को मंजूरी दी है। प्रदेश में किसानों की उन्नति के तमाम योजनाओं को संचलित किया जा रहा है। बिना ब्याज के तीन लाख का लोन दिया जा रहा है।

 

कृषि उपकरणों में 80 फीसदी की सब्सिडी दी जा रही है। छह अरोमा वैली विकसित करने का काम तेजी से किया जा रहा है। कीवी और एप्पल मिशन की शुरुआत की गई है और परिणाम सकारात्मक आए हैं। गौरतलब है की हर साल की तरह पंतनगर कृषि विश्विद्यालय द्वारा किसान मेले का अयोजन किया जा रहा है। मेले का समापन 7 अक्तूबर को होना है। चार दिनो तक मेले में हजारों की संख्या में देश के कई राज्यों और पड़ोसी देश नेपाल के किसान शिरकत करते हैं।
 

WhatsApp Group Join Now