Pal Sumeera Residency - किच्छा में शुरू हुआ पाल सुमीरा रेजिडेंसी प्रोजेक्ट, 20 एकड़ में विकसित होगी नई टाउनशिप
 

 | 
Pal Sumeera Residency - किच्छा में शुरू हुआ पाल सुमीरा रेजिडेंसी प्रोजेक्ट, 20 एकड़ में विकसित होगी नई टाउनशिप

Pal Sumeera Residency Kichha - उत्तराखंड के भरोसेमंद रियल एस्टेट डेवलपर पाल कॉलोनाइजर्स ने किच्छा में अपने नए रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट ‘पाल सुमीरा रेजिडेंसी’ की शुरुआत की है। राष्ट्रीय राजमार्ग NH-9 (किच्छा–रुद्रपुर रोड) पर लगभग 20 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित की जा रही यह टाउनशिप किच्छा के तेजी से विकसित होते आवासीय बाजार के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है।

इस टाउनशिप में 1500 वर्गफुट से लेकर 5500 वर्गफुट तक के रेजिडेंशियल प्लॉट्स उपलब्ध हैं, जिन्हें खासतौर पर वास्तु अनुकूलता को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। परियोजना में प्रवेश द्वार से लेकर आंतरिक संरचना तक आधुनिकता और सुविधा का समावेश किया गया है। प्रोजेक्ट में एंट्रेंस पर 110 फीट चौड़ी सड़क और 30-40 फीट चौड़ी सडके हरे-भरे पार्क, किड्स पार्क, ओपन जिम, कम्युनिटी हॉल और कमर्शियल स्पेस जैसी सुविधाएं शामिल हैं, जो परिवारों के लिए इसे एक सुरक्षित और आरामदायक विकल्प बनाती हैं। सभी प्लॉट वास्तु अनुकूलता के अनुसार डिज़ाइन किए गए हैं, ताकि परिवारों को बेहतर और सकारात्मक वातावरण मिले।

पाल कॉलोनाइजर्स, जो इससे पहले हल्द्वानी में पालम सिटी, ईको टाउन और पलाज़ियो जैसे सफल प्रोजेक्ट्स को विकसित कर चुके हैं, अब किच्छा में भी योजनाबद्ध और आधुनिक जीवनशैली के विस्तार की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। कंपनी के प्रतिनिधियों के अनुसार, यह प्रोजेक्ट केवल प्लॉट उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य एक मजबूत और परस्पर जुड़ी हुई कम्युनिटी बनाना है, जहां लोग न केवल आधुनिक जीवनशैली का आनंद लें, बल्कि सामाजिक जुड़ाव भी महसूस करें।
इस प्रोजेक्ट को लेकर निवेशकों और आम लोगों दोनों के बीच सकारात्मक उत्साह देखा जा रहा है, खासकर उस समय जब उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में रियल एस्टेट का तेजी से विस्तार हो रहा है।

WhatsApp Group Join Now