उत्तराखंड - यहां सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो वाहन पर गिरा विशाल बोल्डर, एक की हुई मौत, दो गंभीर घायल
Uttarakhand Accident News - उत्तराखंड में कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर आज दर्दनाक हादसा हो गया। सतपुली मल्ली मार्ग पर एक बोलेरो वाहन पर बोल्डर गिर गया। बोलेरो में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
जानकारी के अनुसार, घटना करीब तीन बजे की है। सड़क चौड़ीकरण के दौरान पहाड़ से एक विशाल बोल्डर अचानक नीचे आ गिरा। उस समय गाजियाबाद नंबर की एक बोलेरो गुमखाल से सतपुली की ओर जा रही थी। बोल्डर सीधे बोलेरो के ऊपर गिरने से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दर्दनाक हादसे में चालक के साथ बैठे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सहित दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और क्षतिग्रस्त हुए वाहन में बुरी तरह फंस गए।
