नैनीताल - शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आखिर क्यों नैनीताल लेकब्रिज टेंडर प्रक्रिया को निरस्त करने और जाँच के दिये निर्देश 

 | 
नैनीताल - शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आखिर क्यों नैनीताल लेकब्रिज टेंडर प्रक्रिया को निरस्त करने और जाँच के दिये निर्देश 

 

नैनीताल - (संजय नागपाल) - शहरी विकास मंत्री उत्तराखंड शासन राम सिंह क़ैड़ा रविवार को पहली बार नैनीताल पहुँचे। स्थानीय विधायक सरिता आर्या और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहली बार नैनीताल पहुंचे मंत्री का जोरदार स्वागत किया। बारिश के बीच राज्य अतिथि गृह पहुंचे मंत्री का पारंपरिक परिधान में सजी महिलाओं ने तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके बाद मंत्री कैड़ा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही 2027 में होने वाले कुंभ मेले को कैसे दिव्य-भव्य बनाया जाएगा इसका विवरण भी प्रस्तुत किया। 

 

नैनीताल में बिना बोर्ड बैठक के हुई टेंडर प्रक्रिया पर व बाहरी बाइक्स से कर वसूले जाने के मामले में उन्होंने जिलाधिकारी नैनीताल से भी बात की और कहा कि जब बोर्ड बैठक की मंजूरी नही थी तो फिर एस.डी.एम की मौजूदगी में टेंडर क्यों खोले गए..?आपको बता दें कि नगर पालिका सभागार में कल हुई बोर्ड बैठक में लेक ब्रिज ठेके को लेकर काफी हंगामा हुआ था।उक्त मामले शहरी विकास मंत्री ने बाहरी बाइक्स से ₹100/लिए जाने के तुग़लकी फ़रमान को गलत बताते हुए उसे निरस्त किये जाने के निर्देश दिए थे। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने का आह्वान..नियम विरुद्ध कुछ भी बर्दाश्त नही...?

 

शहरी विकास मंत्री उत्तराखंड शासन राम सिंह क़ैड़ा ने सरकार की जनयोजनाओं को जन जन तक पंहुचाने व कुंभ जैसे बड़े आयोजनों की शानदार व्यवस्थित तरीकों से किये जाने की जानकारी भी साझा की। लेकिन नैनीताल की नगरपालिका द्वारा बिना बोर्ड बैठक के अनुमोदन के लेक ब्रिज शुल्क का टेंडर दिए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने व टेंडर निरस्त किये जाने के भी निर्देश दिए। मंत्री क़ैड़ा ने इस पूरे मामले की जाँच पूर्व आई.ए.एस अधिकारी से करवाये जाने के आदेश भी किये। जिससे पूरी टेंडर प्रक्रिया व अब तक हुई प्रशासनिक कार्यवाहियों की निष्पक्ष जाँच की जा सके। नगरपालिका की मांग पर मंत्री क़ैड़ा ने दो कूड़ा वाहन भी पालिका को देने की बात कही।

WhatsApp Group Join Now