नैनीताल - पंडित संपूर्णानंद तिवारी महाविद्यालय में हुआ हरेला पर्व पर व्याख्यान, शिक्षकों ने बताया लोक पर्वों का महत्व
Jul 23, 2023, 22:31 IST
|

नैनीताल - पंडित संपूर्णानंद तिवारी राजकीय महाविद्यालय दोषापानी नैनीताल में लोक पर्व हरेला के अवसर पर उत्तराखंड के लोग पर्वों में सन्निहित प्रकृति संरक्षण की भावना विषय पर 20 से 22 जुलाई तक तीन दिवसीय व्याख्याल माला का आयोजन इतिहास, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।
व्याख्यान का शुभारंभ 20 जुलाई को प्राप्त प्राचार्य द्वारा किया गया । इस अवसर पर प्राचार्य द्वारा लोक पर्वों पर विस्तार से चर्चा की और छात्र-छात्राओं से पर्यावरण संरक्षण के साथ अपने लोग पर्वों से जोड़ने और पर्यावरण बचाने की अपील की। इस कार्यक्रम की संयोजक डॉक्टर अनीता नेगी ने कार्यक्रम की तीन दिवसीय रूपरेखा की जानकारी दी।

उद्घाटन की औपचारिकता के बाद प्रथम दिवस के व्याख्यान का शुभारंभ करते हुए इतिहास विभाग की विभाग अध्यक्ष डॉ. अनीता नेगी ने लोक पर्वों के इतिहास पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि लोक पर्व हमारी संस्कृति के परिचायक हैं। यह पर्व केवल पर्व न होकर हमारी सांस्कृतिक व ऐतिहासिक धरोहर भी हैं। आज आधुनिक और भौतिकवादी चकाचौंध में हम अपनी सांस्कृतिक जड़ों से कट रहे हैं। और अपने इतिहास को भूलते जा रहे हैं।आज हमारी प्राथमिकता है कि हम अपने जल जंगल जमीन का संरक्षण करें।दूसरे व्याख्याता के रूप में अंग्रेजी विभाग के विभाग के डॉ. अक्षय गुरुरानी ने पर्यावरण और लोग पर्वों को साहित्य से जोड़कर रोचक तरीके से अपनी बात को रखा।

व्याख्यान माला के दूसरे दिन 21 जुलाई को राजनीतिक विज्ञान के विभागध्यक्ष डॉक्टर भुवन तिवारी ने लोक पर्व और जलीय संकट पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने पर्यावरण को संरक्षित नहीं कर पाए तो आने वाला जलीय संकट यानी (पीने का पानी) तृतीय विश्व युद्ध की पटकथा का प्रमुख पहलू होगा। इसी दिन के दूसरे व्याख्यान में अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर दिशा पांडे द्वारा दिया गया। उन्होंने लोक प्रमुख को आर्थिक दृष्टिकोण से समस्त श्रोताओं के बीच रखा। उन्होंने कहा हमारा सतत विकास तभी संभव है जब हम अपने पर्यावरण को संरक्षित रखने में सफल उपाय उन्होंने पहाड़ों में होने वाली कृषि और पर्वों को जोड़कर उसके आर्थिक महत्व को समझने का प्रयास किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉक्टर दीपा वर्मा, डॉक्टर भुवन तिवारी, डॉक्टर अनीता नेगी, डॉक्टर अनीता बिष्ट, डॉक्टर दिशा पांडे, डॉक्टर अक्षय गुरुरानी, बीना त्रिपाठी, और महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी मनोज कुमार, हरिप्रसाद पंत, गणेश सिंह बिष्ट, मोहन चंद्र सनवाल, चंदन सिंह, और महाविद्यालय के सभी छात्राएं उपस्थित रहे।
WhatsApp Group
Join Now