नैनीताल - निर्दलीय प्रत्याशी ने ABVP को चटाई धूल, जानिए कौन बना DSB कैंपस का अध्यक्ष, हल्द्वानी में आर्यन आगे
नैनीताल - डीएसबी कैंपस छात्रसंघ चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी भानु प्रताप चौहान ने जीत दर्ज कर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के प्रत्याशी शुभम कुमार को शिकस्त दी। भानु प्रताप की जीत को कैंपस की छात्र राजनीति में अहम परिणाम माना जा रहा है।डीएसबी कैंपस में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी की जीत से एबीवीपी को बड़ा झटका लगा है।
चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। वहीं, संयुक्त सचिव पद पर अनुष पूरी ने जीत दर्ज की, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर सृष्टि रावत विजयी रहीं। अन्य पदों के परिणामों की भी घोषणा चुनाव प्रक्रिया के तहत की गई।
MBPG कॉलेज में मतगणना शुरू -
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। चुनाव परिणाम के लिए कुल 18 राउंड में मतगणना कराई जा रही है। पहले राउंड में आर्यन बेलवाल को 146 वोट मिले, जबकि NSUI के मेहुल शाह को 88 वोट प्राप्त हुए। वहीं ABVP के धीरज बिष्ट को 85 वोट मिले हैं। पहले राउंड के बाद आर्यन बेलवाल 58 वोटों से आगे चल रहे हैं। अभी मतगणना के कई राउंड बाकी हैं, ऐसे में अध्यक्ष पद की तस्वीर आगे के राउंड में और साफ होगी।
कॉलेज में कुल 12,800 छात्र-छात्राओं में से 4,063 विद्यार्थियों ने मतदान किया था। अब मतगणना के बाद अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के परिणाम सामने आएंगे। चुनाव परिणाम देर रात तक आने की संभावना है। मतगणना को लेकर कॉलेज परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की निगाहें हर राउंड के परिणाम पर टिकी हुई हैं।


