नैनीताल - ब्रेकिंग, भवाली में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की दर्दनाक मौत 
 

 | 
नैनीताल - ब्रेकिंग, भवाली में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

भवाली - सेनेटोरियम–रातीघाट बायपास रोड पर ढैला गांव से लगभग 500 मीटर पहले गुरुवार दोपहर करीब 2:15 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक महिंद्रा कार (वाहन संख्या UP 32 QU 1874) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में कुल 5 श्रद्धालु सवार थे। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर पुलिस बल तत्काल मौके पर रवाना किया गया। स्थानीय पुलिस, SDRF और स्थानीय नागरिकों की मदद से संयुक्त राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया।

 

हादसे में 2 पुरुष, 2 महिलाएं और 1 बच्चे सहित कुल 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचा दिया गया है। पुलिस और SDRF की टीमें मौके पर मौजूद रहकर रेस्क्यू कार्य में जुटी रहीं। मौके पर एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल, प्रभारी निरीक्षक प्रकाश मेहरा, SDRF एवं अन्य पुलिस बल राहत एवं बचाव कार्यों में शामिल रहे। पुलिस द्वारा मृतकों की शिनाख्त की कार्रवाई की जा रही है। घटना के कारणों की जांच जारी है और आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। राहत एवं बचाव अभियान अभी भी जारी है।

 

 

मृतकों के नाम - 

1- भूपेंद्र सिंह चुफाल निवासी खटीमा उम्र-48 वर्ष
2- सीमा कैड़ा चुफाल पत्नी भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र-45 वर्ष
3- वासु चुफाल पुत्र भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 19 वर्ष 
4- रवी पुत्री भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 12 वर्ष 
5- चालक अनुज कुमार मिश्रा पुत्र दया सागर मिश्रा निवासी अफसर नगर एलपीजी गोदाम  आलम नगर लखनऊ उम्र 34

WhatsApp Group Join Now