नैनीताल- भीमताल की बेटी सौम्या गर्ब्याल बनीं IAS, क्षेत्र में खुशी की लहर, इस जिले में हैं एसडीएम
| Mar 6, 2026, 19:06 IST
नैनीताल- भीमताल के लिए गर्व की बात है कि क्षेत्र की बेटी सौम्या गर्ब्याल ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में स्थान प्राप्त किया है। सौम्या गर्ब्याल वर्तमान में अल्मोड़ा में एसडीएम के पद पर तैनात हैं और अपनी सेवाओं के माध्यम से प्रशासनिक कार्यों को प्रभावी ढंग से निभा रही हैं।
सौम्या की इस उपलब्धि से भीमताल क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है।
सौम्या गर्ब्याल की माता बीना गर्ब्याल भीमताल में एलआईयू (स्थानीय खुफिया इकाई) में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। परिवार की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों ने सौम्या और उनके परिवार को बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
WhatsApp
Group
Join Now
